Follow Us @pushp_ki_duniya

सोमवार, 9 मई 2022

Mother's Day2022- Hindi, क्यों मनाया जाता है मदर्स डे? Essay, Short Note, Article, History, Information & Gift Ideas

Mother's Day2022- Hindi, क्यों मनाया जाता है मदर्स डे? |  मदर्स डे अनुच्छेद, इतिहास, जानकारी | Mother's Day Essay Writing, Short Note, Article, History, Information & Gift Ideas

मां शब्द ही अपने में पूरी दुनियां को समेटे हैं।  इसके संपूर्ण अर्थ को समझा सके ऐसे शब्दों की अल्पता है मेरे पास। आगामी 8 मई 2022 रविवार को अंतरराष्ट्रीय मातृत्व दिवस है। यह एक ऐसा अवसर है जिस दिन हम अपनी माता के प्रति आभार को व्यक्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसका इतिहास, महत्व और उपहार के विकल्पों के बारे में.... 



Table Of Contents:-





कब है  मदर्स डे 2022 | When is Mother's Day 2022 

       मातृ दिवस हर साल मई के महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। मां के प्रति अपने आभार व्यक्त करने के लिए तो पूरी पूरा जीवन भी कम है। फिर भी विश्व में मां को सम्मान देने के लिए एक दिन नियत किया गया है। जिसे एक उत्सव की तरह मनाया जाता है। 

     हालांकि भारत के कुछ भागों में इसे 19 अगस्त को भी मनाया जाता है। परंतु महत्वता अमेरिका के आधार पर मनाए जाने वाले मातृ दिवस की है। अमेरिका में इस दिन को त्योहार की तरह मनाया जाता है। देश में जगह-जगह मातृत्व (motherhood) को सेलिब्रेट (celebrate) करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 


मदर्स डे मनाने के पीछे का इतिहास | History behind celebrating Mothher's Day

      मातृत्व दिवस का इतिहास बहुत प्राचीन है। यूनान देश में 'रिहा परमेश्वर' की मां को सम्मानित करने के लिए यह दिन मनाया जाता था। 

                  

mother-mary-&-yeshu-poster
Mother Mary

       16वीं सदी में इंग्लैंड में भगवान यीशु की मां 'मदर मैरी' के प्रति सम्मान को व्यक्त करने के लिए इस दिन को मनाया जाता था। 

       मदर्स डे को मनाने के पीछे का सबसे महत्वपूर्ण कारण सभी माताओं को सम्मान देना है। एक शिशु के जन्म में उनकी भूमिका को समझते हुए सलाम करना है। 

                   

woodrow-wilson-photograph
Woodrow Wilson

       इस दिन को मनाने के लिए अधिकारिक निर्णय लेने के पीछे अमेरिका के राष्ट्रपति वुडरो विल्सन के महत्वपूर्ण प्रयास रहे। वुडरो विल्सन ने 8 मई 1914 को मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाने और मातृत्व के प्रति सम्मान में एक दिन के अवकाश की सार्वजनिक घोषणा की थी। तभी से हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाने लगा।              

    दूसरी किंवदंती यह भी है कि अमेरिका की एक कवियित्री और लेखिका 'जूलिया वार्ड हॉव' ने सन् 1870 में 10 मई को मां को समर्पित करते हुए कई रचनाएं लिखी। होवे द्वारा रचित 'मदर्स डे प्रोक्लेमेशन' में अमेरिकन सिविल वॉर (civil war) में हुई मारकाट से संबंधित शांतिवादी प्रतिक्रिया लिखी थी। यह प्रोक्लेमेशन होवे का नारीवाद पर विश्वास था। जिसके अनुसार महिलाओं व माताओं को राजनीतिक स्तर पर समाज में आगे आकर दायित्व लेने की बात कही गई थी। महिलाओं की भूमिका एक समाज में कितनी महत्वपूर्ण है यही इस पुस्तक का सारांश है। वे मानती थी कि महिलाओं के इस रूप की जिम्मेदारियों को पहचान देनी चाहिए। 

      अलग-अलग देशों में मदर्स डे अलग-अलग तारीख पर मनाया जाता है। जहां अमेरिका में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है। वहीं भारत में भी अब मदर्स डे का महत्व बढ़ रहा है। 


 मदर्स डे संक्षिप्त जानकारी Mother's Day Brief Information

मदर्स डे 2022          8 मई 2022

उद्देश्य                     एक शिशु के जन्म में मां की भूमिका को सम्मान देना

तिथि                       मई का दूसरा रविवार

संबंधित लेख          पितृ दिवस,  विश्व जनसंख्या दिवस, अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अन्य               16वीं सदी में इंग्लैंड में ईशु की मां Mother Mary को सम्मानित करने के लिए इसकी शुरुआत  हुई


कैसे मनाए मदर्स डे? | How to celebrate Mother's Day | Gift Ideas

       अंतर्राष्ट्रीय मातृत्व दिवस ( International Mother's Day) माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक अवसर है। जिसमें माता को उनके दिया गये प्रेम और स्नेह के प्रति आभार व्यक्त कर हम उनके प्रति अपनी भावनाओं को प्रदर्शित कर सकते हैं। 

          जैसे कि आज हर त्योहार का व्यवसायीकरण हो चुका है तो बहुत से तरीके हैं जिससे हम अपनी माता के प्रति प्रेम को दिखा सकते हैं। 

                  

gift-photograph

1. ई-कार्ड (E-Card)- हम आज की डिजिटल दुनिया में ई-कार्ड में मां की पसंद के गानों का कलेक्शन बनाकर गिफ्ट कर सकते हैं। 

2. वीडियो मैसेज (Video Massage)- आज बहुत से ऐप उपलब्ध है जिसमें एक अच्छा गाना सुनकर कुछ तस्वीरें डालकर बहुत अच्छे वीडियो मैसेज बना कर मां को भेज सकते हैं। 

3. उपहार (Gift)- बाजार से माँ की पसंद की वस्तु खरीदकर भेंट की जा सकती है। जैसे घड़ी, साड़ी, पुस्तक, पर्स व डीवीडी आदि। 

4. गिफ्ट कार्ड (Gift Card)- आजकल गिफ्ट कार्ड चलन में है। आप अपनी माता को फेमस शॉपिंग वेबसाइट के गिफ्ट कार्ड वाउचर आदि भी दे सकते हैं। जैसे amazon, flipkart, myntra etc. 

5. स्पा/ मूवी (Spa/ Movie)- मदर्स डे पर बहुत से आकर्षक पैकेज कंपनियां निकालती हैं। जिसमें मूवी टिकट, स्पा वाउचर तथा टूर पैकेज आदि है। 

6. लेखन (Writing)- यदि आपको लिखने का शौक है तो कविता या लेख के द्वारा भी आप अपनी भावनाओं को प्रदर्शित कर सकते हैं। 

उपसंहार | Epilogue

      आपके द्वारा किए गए छोटे से प्रयास भी आपकी माता को उतनी ही खुशी देंगे जितने की कोई महंगे गिफ्ट। आप अपनी बिजी दिनचर्या (busy routeen) में से समय निकालकर उनके साथ कुछ पल बिताएं। यह भी उनके लिए किसी खजाने से कम ना होगा! 

                                             

mothersday-hindi-quote-poster

   उनकी पसंद का व्यंजन बनाना, उनके साथ  पार्क चले जाना, कुछ अपने दिल की बातें करना, कुछ उनकी सुनना... यह सब लगती तो बहुत छोटी छोटी बातें हैं पर यकीन मानिए बहुत सुकून देते हैं! 

अन्य भी पढ़ें-





यदि यह लेख आप की जानकारी बढ़ाने में सहायक हुआ हो तो कृपया कमेंट करें. इससे मेरा उत्साहवर्धन होता है और नई- नई जानकारियां आप तक पहुंचाने का मोटिवेशन मिलता है।
दोस्तों यदि आपको मेरे विचार पढ़ना अच्छा लगता है तो कृपया पेज के bell icon 🔔 को press करें ताकि मेरे आर्टिकल की सबसे पहले notification आप को मिले। 

अगर आप भी अपना कोई विचार मुझसे सांझा करना करना चाहते है, तो आपका स्वागत है...☺️

Catch me on  👇👇👇

👉 INSTAGRAM
👉 FACEBOOK
👉 YOUTUBE
👉 PINTREST



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें