Follow Us @pushp_ki_duniya

रविवार, 1 मई 2022

Eid Ul Fitr 2022 भारत में कब मनाई जाएगी? | Eid 2022 in Hindi | Ramzaan Festival 2022 | Essay, Article, Note on Eid

 Eid Al Fitr 2022 भारत में कब मनाई जाएगी? | इस दिन दिखाई देगा ईद का चांद | Eid 2022 in Hindi | Ramzaan Festival 2022 | Essay, Article, Note on Eid

                        
a-hindi-quote-on-eid-ul-fitr

        भारत कई धर्मो और उनसे जुड़े त्योहारों का एक गुलदस्ता है। जिसके फूलों की खुशबू इसकी माटी में रची बसी हुई है। जो भारत की पृष्ठभूमि का एक अनन्य अंग है। जहां हम बात होली, दिवाली की करते हैं वहां ईद भी अपने आप में एक शांति, संयम और सौहार्द्र की बात कहता है। 
आइए इससे जुड़ी कुछ अन्य जानकारियों पर प्रकाश डालते हैं... 


Eid ul Fitr 2022 में  कब मनाई जाएगी? | When Will Eid Ul Fitr Be Celebrated In 2022?

ईद उल फितर 2022: इस साल ईद-उल-फितर Date 2022 में वार सोमवार, 2 मई को है तथा अगले दिन 3 मई मंगलवार तक चलेगी। 

ईद-उल-जुहा ( Eid-UL-Azha) 2022 में शनिवार 9 जुलाई की शाम से रविवार 10 जुलाई 2022 तक रहेगी। 

                        

a-father-kissing-his-son's-forehead-on-eid

मुस्लिम वर्ग का यह त्यौहार रमजान का चांद डूबने पर तथा ईद का चांद दिखाई देने पर अगले दिन मनाया जाता है।

 ईद से पहले पूरे रमजान के महीने के दौरान खुदा के मोमिन खुदा की इबादत करते हैं। चूंकि अरब देशों में चांद एक दिन पहले दिखाई देता है और भारत में एक दिन बाद दिखाई देता है इसलिए यह त्यौहार दो दिन तक मनाया जाता है। 

साल में दो बार कौन सी ईद मनाई जाती है? | Which Eid Is Celebrated Twice A Year?

       ईद का खास त्यौहार इस वर्ष 3 मई 2022 को भारत में मनाया जाएगा। इस ईद को ईद-उल-फ़ित्र या मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। 

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान के 10वें शव्वल की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है। हालांकि चांद के दीदार के बाद ही ईद का दिन निर्धारित किया जाता है और रमजान के पाक महीने की शुरुआत भी चांद के दीदार के बाद ही होती है। 

कैसे मनाई जाती है ईद? | How Is Eid Celebraed? 

  ईद के खास त्यौहार के दिन घर में मीठे पकवान सेवइयां बनाई जाती है। इस दिन घर पर ईद मिलने के लिए आए मेहमानों के स्वागत में सेवइयां खिलाई जाती है व  रिश्तेदारों में सेवइयां बाटी दी जाती है। बच्चों को अपने बड़ों से आशीर्वाद के रूप में ईदी (पैसे,उपहार) भी मिलती है। 

                        

two-friends-gifting-eedi-on-eid

      Eid ul Fitr का यह त्यौहार भाईचारे और  सौहार्द्र का संदेश भी देता है। 

क्यों मनाई जाती है ईद? | Why Is Eid Celerated? 

 साल में ईद का त्यौहार दो बार बनाया जाता है। पहली ईद को ईद उल फितर या फिर मीठी ईद के नाम से जाना जाता है। वहीँ दूसरी ईद को ईद-उल-जुहा यानी बकरीद के नाम से जाना जाता है। 

               

eid-milad-in-group-at-mosque
                  Picture Credit: Pintrest

   इस्लामिक मान्यता के अनुसार ईद उल-फितर पैगंबर हजरत मोहम्मद ने सन 624 ईसवी में जंग-ए-बदर के बाद मनाई थी। इसीलिए रमजान के पाक महीने में पूरे माह अल्लाह का की इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं। इस पूरे माह में कुरान की तिलावत करके अपनी आत्मा की शुद्धि की जाती है और रमजान के खत्म होने के बाद  ईद को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। 

ईद उल फितर का महत्व | Importance Of Eid Ul Fitr

ईद उल फितर का त्योहार भाईचारे और सौहार्द्र का त्योहार है। इस दिन एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई देते हुए "ईद मुबारक" कहते हैं। 

रमजान के महीने के खत्म होने पर ईद के दिन अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं कि उसने पूरे महीने उन्हें रोजे के उपवास रखने की शक्ति दी। 

इस दिन सुबह की नमाज मस्जिदों में अदा की जाती है। ईद के दिन भिक्षा या दान देना हर मुसलमान का फर्ज होता है। इसे जकात-उल- फितर के नाम से जाना जाता है। 

साथ ही ईद के दिन सभी घरों में तरह-तरह के लजीज पकवान बनाए जाते हैं। 

ईद से समाज को सीख | Society Should Learn from Eid

     ईद का त्यौहार ईद उल फितर 2022 वैसे तो मुस्लिमों का त्यौहार है परंतु आज हर संप्रदाय इसे उल्लास के साथ मनाता है। 

     यह त्यौहार अपने मजहब के प्रति इंसान के समर्पण के भाव को दिखाता है। यह पर्व यह संदेश देता है कि इंसान अपनी सभी लालसा, लालच, घमंड और को त्याग कर नेकी के रास्ते पर चलते हुए गरीब मजलूम और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए कार्य करें। इससे खुदा खुश होकर उन्हें जन्नत बक्शेगा। इन किए गए अच्छे कर्मों से आने वाला अगला जन्म भी सुधर जाता है तथा खुदा उनकी की गई पिछली गलतियों को माफ कर देता है। 

ईद उल फितर से जुड़े सवाल जवाब | Q/Ans. Related to Eid Ul Fitr

प्रश्न 1. Eid ul Fitr 2022 मैं कब मनाई जाएगी? 

उत्तर. ईद उल फितर 2022 में वार सोमवार 2 मई को है तथा अगले दिन 3 मई मंगलवार तक मनाई जाएगी। 

प्रश्न 2. ईद उल फितर सबसे पहले कब मनाई गई थी? 

उत्तर. यह त्यौहार पहली बार ईसवीं सन 624 में मनाया गया था। 

प्रश्न 3. बकरीद ईद-उल-अजहा 2022 में कब मनाई जाएगी? 

उत्तर. बकरीद ईद-उल-जुहा या अजहा 2022 में रविवार शनिवार 9 जुलाई की शाम से रविवार 10 जुलाई तक मनाई जाएगी। 



अन्य भी पढ़ें-







यदि यह लेख आप की जानकारी बढ़ाने में सहायक हुआ हो तो कृपया कमेंट करें. इससे मेरा उत्साहवर्धन होता है और नई- नई जानकारियां आप तक पहुंचाने का मोटिवेशन मिलता है।
दोस्तों यदि आपको मेरे विचार पढ़ना अच्छा लगता है तो कृपया पेज के bell icon 🔔 को press करें ताकि मेरे

 आर्टिकल की सबसे पहले notification आप को मिले

अगर आप भी अपना कोई विचार मुझसे सांझा करना करना चाहते है, तो आपका स्वागत है...☺️

Catch me on  👇👇👇

👉 INSTAGRAM
👉 FACEBOOK
👉 YOUTUBE
👉 PINTREST

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें