Follow Us @pushp_ki_duniya

बुधवार, 28 जुलाई 2021

International Friendship Day 2021-Hindi, क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे? इसका इतिहास क्या है?

International Friendship Day 2021- History, Information | क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे? इसका इतिहास क्या है?

      दोस्तों...मैं आपकी दोस्त पुष्प कि दुनियां/ पुष्पा राज... जी हां दोस्त, दोस्त किसे कहते हैं? (Who're the friends?.. Definition of friend)। जिसे हम अपने दिल का हर हाल बयां कर सके चाहे वह खशी का एहसास हो या दुखों के अनुभव वो एक ऐसा होता है, जो हमारी हर बात को ध्यान से सुनता है। हमें समझता है और सलाह भी देता है। 
 तो आइए आज इसी दोस्ती के रिश्ते के बारें में बात करते हैं। जानते हैं इसका इतिहास... कब मनाया जाता है इसे.... और भी कई अन्य जानकारियां... 

international-frienship-day-poster



TABLE OF CONTENTS:

  1. कब मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे? | When is Friendship Day celebrated?
  2. कैसे मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे? How is Friendship Day celebrated? 
  3. कैसे हुई शुरुआत फ्रेंडशिप डे मनाने की?- इतिहास | How did the celebration of Friendship Day begin?- History
  4. फ्रेंडशिप डे पर उपहार विकल्प | Gift Options for Friendship Day
  5. फ्रेंडशिप डे पर कोट्स, स्टेटस, संदेश | Friendship Day Quotes/ Best Quotes/ Status/ Messages/ Hindi/ English
  6. दोस्ती के टॉप 12 हिन्दी गाने | Top 12 hindi songs for Friendship
  7. मेरे विचार My Thought


कब मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे? | When is Friendship Day celebrated?


  दोस्त तो कई होते हैं हमारे, पर कोई एक ही सबसे प्यारा होता है जो हमारे दिल के करीब होता है। 
जीवन में यदि एक सच्चा दोस्त मिल जाए तो सही मायने में हमने कुछ कमाया है। 

a-graphic-image-here-one-character-helping-other


दोस्ती का रिश्ता आपसी तालमेल और समझ पर चलता है। हम अपने दोस्त से कभी भी अपने मन की बात बेहिचक कह सकते हैं। एक दोस्त ही है जो हमारे दुख में हमारा सहारा बनकर साथ रहता है और खुशियों में हमजोली बनकर हमारे जीवन में उत्साह का रंग भरता है। 

कभी मोटिवेट करता है तो कभी पथ प्रदर्शक बन जाता है। कभी शुभचिंतक बनकर नसीहत देता है तो कभी हमारे रंग में रंग कर मस्ती का माहौल बनाता है। 
 यानी दोस्ती ही एक ऐसा रिश्ता है जिसमें हम जीवन के कई रूप एक साथ देखते हैं। 
दोस्ती के इसी बंधन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए हर साल अगस्त के पहले रविवार को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस वर्ष भी यह 1 अगस्त 2021 को मनाया जाएगा। 

कैसे मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे? How is Friendship Day celebrated? 

         
फ्रेंडशिप डे के दिन हमें अपने दोस्तों के लिए प्यार और सम्मान दिखाने का मौका मिलता है। इस दिन सभी दोस्त एक-दूसरे को उपहार देकर पार्टी करते हैं और अपनी फ्रेंडशिप/ मित्रता को सेलिब्रेट करते हैं। 
 इस तरह दोस्त अपनी दोस्ती की नींव को और भी अधिक मजबूत बनाते हैं। 

कैसे हुई शुरुआत फ्रेंडशिप डे मनाने की?- इतिहास | How did the celebration of Friendship Day begin?- History


फ्रेंडशिप डे के बारे में कई कहानियां प्रचलित है। इनमें से एक कहानी के अनुसार फ्रेंडशिप डे की शुरुआत वर्ष 1935 में अमेरिका से हुई थी। यह कहा जाता है कि अगस्त के पहले रविवार को अमेरिकी सरकार के द्वारा एक व्यक्ति को मार दिया गया था। उस व्यक्ति की मृत्यु से उसका मित्र सदमे में चला गया था। जिस कारण अपने मित्र के चले जाने के दुख में उसने भी आत्महत्या कर ली। तभी से अमेरिकी सरकार ने अगस्त के प्रथम रविवार को फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाने का निर्णय लिया। 
                      
                                           four-friends-sitting-togather

वहीं पर एक अन्य कहानी के अनुसार मानें तो 1919 में फ्रेंडशिप डे की शुरुआत हुई। इसकी शुरुआत का श्रेय हॉलमार्क कार्डस के संस्थापक जॉयस हॉल को दिया जाता है। कहा जाता है कि उस समय भी लोग अपने मित्रों को फ्रेंडशिप डे पर कार्ड भेजा करते थे। 

एक दूसरी कहानी के अनुसार वर्ष 1930 में जॉयस हॉल नाम के इस व्यापारी ने इस दिन को मनाने के लिए 2 अगस्त का को चुना था। ताकि सभी दोस्त इस दिन एक दूसरे को कार्ड देकर आभार व्यक्त कर सकें। एक दूसरे के साथ समय बिता कर इस दिन को मनाएं। 
इसी तरह आगे चलकर यूरोप और एशिया के कई देशों में इस दिन को मनाया जाने लगा। तभी से इसकी शुरुआत हुई और अब तक मनाया जा रहा है। 
हालांकि 27 अप्रैल 2011 के दिन संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसकी तिथि बदल कर 30 जुलाई कर दी परंतु भारत में यह अगस्त के पहले रविवार को ही मनाया जाता है। 

फ्रेंडशिप डे पर उपहार विकल्प | Gift Options for Friendship Day

यदि आपने अभी तक अपने दोस्त को देने के लिए कोई उपहार नहीं सोचा है तो यहां कुछ विकल्प सुझाए जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने दोस्त की रूचि के अनुसार चुनकर उपहार स्वरूप भेंट कर सकते हैं-

कार्डस और स्पीकरस्पीकर | Cards and Speakers

यदि आपका दोस्त संगीत प्रेमी है तो आप उसे स्पीकर और कार्ड भेंट कर सकते हैं। यह उसके लिए सबसे अच्छा उपहार होगा, ये बताने का कि वह आपके लिए क्या मायने रखते हैं! 

मेकअप उत्पाद | Makeup Products

आपके मित्र को अगर सजना-सवरना पसंद है तो यह भी एक अच्छा विकल्प है। आप उसे मेकअप से संबंधित ईयररिंग, रिंग, नोज पिन, परफ्यूम, सनशाइन ब्रेसलेट आदि देकर अपनी सहेली को अपने रिश्ते की अहमियत जता सकते हैं। 
                  
three-girls-sitting-on-chair-and-talking


वस्त्र, कपड़े | Clothes

 अपने दोस्त को उसकी पसंद के कपड़े भेंट करना भी एक अच्छा विकल्प रहेगा। अभी भी कई दफ्तरों में work-from-home चल रहा है तो आरामदायक कपड़े देना एक अच्छा ऑप्शन है। 

फोटो फ्रेम या मेमोरी बुक | Photo Frame Or Memory Book

अपने दोस्त को अपनी दोस्ती की यादें संजोने के लिए फोटो फ्रेम भी भेंट की जा सकती है या फिर अपने दोस्त के साथ बिताए गए पलों की कुछ तस्वीरों को मेमोरी बुक में सजा कर भी दिया जा सकता है। जिसे देख कर अवश्य ही आपका/ आपकी दोस्त के खुश होने की गारंटी तो है ही! 




 फ्रेंडशिप डे पर कोट्स, स्टेटस, संदेश | Friendship Day Quotes/ Best Quotes/ Status/ Messages/ Hindi/ English

                      
in-this-graphic-image-some-people-and-msg-logos

 1. दोस्त शब्द का अर्थ बड़ा ही मस्त होता है, 
   हमारे दोष को जो अस्त कर दें वही दोस्त होता है।। 

2.  ए दोस्त अब क्या लिखूं तेरी दोस्ती में, 
    बड़ा खास है तू मेरी जिंदगी में।। 

 3.  दोस्ती नाम है सुख-दुख की कहानी का, 
     दोस्ती राज है सदा ही मुस्कुराने का, 
    यह कोई पल भर की जान पहचान नहीं, 
    दोस्ती वादा है उम्र भर साथ निभाने का।। 

 4.  दोस्ती कभी खास लोगों से नहीं होती, 
     जिनसे होती वो ही लोग खास बन जाते हैं।। 

5.  मुझे नहीं पता कि मैं एक बेहतरीन दोस्त हूं या नहीं
    लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि जिनके साथ मेरी दोस्ती है
    वो बहुत बेहतरीन है।। 

6.  A True Friend Reaches For Your Hand 
    And Touches Your Heart
    Hold A True Friend With Both Your Hands

 7.  I Have Seen You At Your Worst
     I Think You Are The Best

 8.  True Friends Are Really Rare
     I'm So Lucky To Have You As My Friend 

9.  Good Friends Are Hard To Find 
   Harder To Leave And
   lmpossible To Forget

10.  Life Is Better With Friends

दोस्ती के टॉप 12 हिन्दी गाने | Top 12 hindi songs for Friendship

                         
eight-hands-promising-lay-hands-on-each-other's-hands
        all pics are taken from pixabay
हमारे भारत में हर त्योहार को मनाने के लिए कोई ना कोई गाना जरूर है। इसी तरह दोस्ती के रिश्ते के लिए भी हमारे यहां कई गाने हैं, जिसमें से कुछ मुख्य 12 गानों को मैंने इस लिस्ट में शामिल किया है-


             todenge

 
            aise







             hhaseen hai


📝मेरे विचार My Thought


 ईश्वर ने इस धरती पर हमें बहुत से रिश्ते दिए हैं। केवल एक दोस्ती का ही रिश्ता है जो हम स्वयं बनाते हैं। 
 वैसे तो सभी रिश्ते हमारे जन्म और परिवार के कारण जुड़े होते हैं। परंतु दोस्ती का ही रिश्ता एक ऐसा है, जो हम अपनी पसंद से चुनते हैं। हमें अपने दोस्तों का चुनाव बहुत ही सोच समझ कर करना चाहिए। 
 आप सभी आने वाले इस फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों के साथ इस दिन को बहुत ही खुशी और उत्साह से मनाएं। हालांकि यह कोरोना का समय चल रहा है तो कुछ बेसिक प्रोटोकॉलस का पालन करते हुए इस वर्ष का मित्रता दिवस मनाएं। 
 आप सब को भी मेरी तरफ से "Happy Friendship Day"





यदि यह लेख आप की जानकारी बढ़ाने में सहायक हुआ हो तो कृपया कमेंट करें. इससे मेरा उत्साहवर्धन होता है और नई- नई जानकारियां आप तक पहुंचाने का मोटिवेशन मिलता है।
दोस्तों यदि आपको मेरे विचार पढ़ना अच्छा लगता है तो कृपया पेज के bell icon 🔔 को press करें ताकि मेरे

 आर्टिकल की सबसे पहले notification आप को मिले

अगर आप भी अपना कोई विचार मुझसे सांझा करना करना चाहते है, तो आपका स्वागत है...☺️

Catch me on  👇👇👇    

 👉 INSTAGRAM
👉 FACEBOOK
👉 YOUTUBE
👉 PINTREST

1 टिप्पणी: