भारत का स्वतंत्रता दिवस- 15 अगस्त 2021 | Article, Essay
दोस्तों, आगामी 15 अगस्त 2021 को हम अपने देश का 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। हमारे देश का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। आज के इस लेख, निबंध, अनुच्छेद में हम इस पर चर्चा करेंगे साथ ही जानेंगे की आने वाले 15 अगस्त के लिए क्या-क्या तैयारियां की गई है व इसे कैसे मनाया जाना है?...
TABLE OF CONTENTS:
- 75th स्वतंत्रता दिवस 2021 | 75th Independence Day of India 2021
- क्या है भारतवर्ष की स्वतंत्रता का इतिहास? | What is the history of India's Independence?
- कैसे मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस के दिन उत्सव? | How is Independence Day celebrated?
- क्या विशेष है इस 75वें स्वतंत्रता दिवस पर ? | What is special on this 75th Independence Day?
- स्वतंत्रता दिवस पर नारे, स्लोगन, स्टेटस- हिन्दी | Slogan, Status on Independence Day- English
- उपसंहार | Epilogue
- FAQ: Frequently Ask Questions
75th स्वतंत्रता दिवस 2021 | 75th Independence Day of India 2021)
इस वर्ष हम अपने देश का 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। हमारे देश को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। यह दिन हम सभी भारतवासियों के लिए एक विशेष महत्व रखता है। हमें यह स्वतंत्रता कठिन संघर्ष और बलिदानों के बाद मिली है, इस कारणवश भी इस दिन का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है।
क्या है भारतवर्ष की स्वतंत्रता का इतिहास? | What is the history of India's Independence?
17वीं शताब्दी के समय जब मुगलों का शासन काल था, उस समय कुछ व्यापारियों (जो ईस्ट इंडिया कंपनी थी) का भारत में आगमन हुआ। यहां रहकर उन्होंने बहुत करीब से भारत को जाना। उन्होंने देखा कि यह बहुत छोटे-छोटे राज्यों में बंटा हुआ है। कुछ राज्य तो एक कस्बे भर के बराबर है। इस तरह से उन्होंने अपनी कूटनीतिक बुद्धि के बल पर फूट डालो और शासन करो की नीति के अंतर्गत सभी राज्यों को धीरे-धीरे तोड़कर अपने अधीन करना शुरू कर दिया और 18वीं शताब्दी के आते-आते पूरे भारतवर्ष पर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया। उन्हीं के कानून, उन्हीं की कर व्यवस्था हम भारत वासियों पर लागू कर दी गई। वे अपने फायदे के लिए कभी भी, किसी भी कानून में फेरबदल कर देते थे। वे आए तो व्यवसाय करने थे परंतु यहां के शासक बन बैठे। उन्होंने भारत को अपना एक औपनिवेशिक देश बना लिया। जहां से वे कच्चे माल को ले जाकर और अपने व्यवसाय में इस्तेमाल कर इस से बनी चीजें हमें ही महंगी कीमतों पर बेचने लगे। शुरुआत में तो ऐसा लगा मानो वे अपनी तकनीक को भारत में लाकर हमारे देश के विकास को बढ़ावा दे रहे हैं परंतु कुछ ही समय बाद यह स्पष्ट हो गया कि उनका इरादा कुछ और है इस पर भारतेंदु जी लिखते हैं-
1. रोवहु सब मिलि आवहु भारत भाई।
हा-हा भारत दुर्दशा ना देखी जाई।।
2. अंग्रेज़ राज सुख साज सजे सब भारी।
पै धन विदेश चलि जात यहै अति ख्वारी ।।
परंतु बाद में जब उन्हें यह आभास हुआ कि उनका इरादा कुछ और है तथा वे विरोध भी नहीं कर सकते। इसके लिए उन्होंने अपने प्रहसनों का सहारा लेते हुए नाटकों के मंचन द्वारा देश के हालात और आम जन की भावनाओं को स्वर देना आरंभ किया। इसका सबसे सटीक उदाहरण उनके द्वारा रचित और मंचित नाटक 'अंधेर नगरी चौपट राजा' है। यहां तक की उस समय प्रेस को भी अपनी अभिव्यक्ति की आजादी नहीं थी।
सन् 1857 की मंगल पांडे क्रांति इतिहास की पहली क्रांति मानी जाती है। हालांकि यह धर्म आधारित थी परंतु इसी तरह की और कई क्रांतियां धीरे-धीरे अपना सर उठाने लगीं। अब ब्रिटिश शासको को यह आभास हो गया था कि उनकी नींव अब हिलने लगी है।
सन् 1885 में कांग्रेस पार्टी का गठन हुआ। उस समय पूरे देश में असंतोष का भाव था। जिसने सविनय अवज्ञा आंदोलन और असहयोग आंदोलन को बढ़ावा दिया। जिसका नेतृत्व स्वयं गांधीजी कर रहे थे।
1929 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन मे भारत में पूर्ण स्वराज की घोषणा कर दी। और जनता से यह आग्रह किया था कि वे सविनय अवज्ञा आंदोलन व अन्य आंदोलनों में भी अपना सक्रिय सहयोग दें।
द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद ब्रिटिश सरकार यह समझ चुकी थी कि अब वह अधिक समय तक भारत में अपने शासन को यथावत नहीं चला सकती।
15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र तो हो गया परंतु यह स्वतंत्रता अपने साथ एक बंटवारा भी लाई थी। भारत दो भागों में बंट गया। स्वतंत्रता के पश्चात भारत में हिंदू मुस्लिम दंगे भड़के जिसकी टीस आज भी बाकी है।
मोहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के प्रथम गवर्नर जनरल बनें, पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बनें। देश की राजधानी दिल्ली में एक समारोह रखा गया, जिसमें सभी बड़े नेताओं को और स्वतंत्रता सेनानियों डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर, अब्दुल कलाम आजाद, मास्टर तारा सिंह आदि को आमंत्रित किया गया। जिन्होंने इस समारोह में भाग लिया और इस पर्व के साक्षी बने।
15 अगस्त 1947 को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने मध्य रात्रि में भारत को एक स्वतंत्र देश घोषित किया और अपना भाषण "ट्रीस्ट ओवर डेस्टिनी " Tryst Over Destiny दिया इस दिन भारत ने अपना पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया था।
इसके पश्चात असेंबली के सदस्यों ने पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा करने और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रतिज्ञा ली। भारतीय महिलाओं के एक समूह के द्वारा आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज को प्रस्तुत किया गया। महात्मा गांधी इस उत्सव में शामिल नहीं हुए थे। वे कलकत्ता में थे, उन्होंने उस समय भड़के हिंदू-मुस्लिम दंगों को शांत करने के लिए 24 घंटे का व्रत रखा था।
कैसे मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस के दिन उत्सव? | How is Independence Day celebrated?
15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के दिन राष्ट्रीय अवकाश रहता है। प्रत्येक राज्यों में इस दिन को बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। सभी बाजार व दुकानें बंद रहती है। जिनमें से कुछ आवश्यक आपूर्ति की दुकानें परेड के पश्चात खोल दी जाती है।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति संपूर्ण राष्ट्र को संबोधित करते हुए राष्ट्र के नाम संबोधन में संदेश देते हैं।
15 अगस्त को प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से झंडा फहराते हैं, फिर राष्ट्रगान होता है और उसके बाद 21 तोपों की सलामी दी जाती है। प्रधानमत्री स्वतंत्रता सेनानियों और देश पर हुए बलिदानों शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद आम जनता को संबोधित करते हुए अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों, सफलताओं, नीतियों और अभियानों के बारे में बताते है। वे पिछली उपलब्धियों, महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल योजनाओं आदि को रेखांकित करते हैं। अलग-अलग राज्यों में कई सांस्कृतिक आयोजन किए जाते हैं। जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा ध्वजारोहण किया जाता है।
इस प्रकार तिरंगे को सम्मान देते हुए यह दिवस राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाया जाता है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज इस दिन नभमंडल में फहराते हुए हमारे आन-बान-शान की गौरवगाथा कहता है।
क्या विशेष है इस 75वें स्वतंत्रता दिवस पर ? | What is special on this 75th Independence Day?
🠞 21 July 2021 से लेकर 15 अगस्त 2021 तक लाल किले में प्रवेश वर्जित
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक वी. विद्यापति ने निर्देश दिया है कि 21 July 2021 से लेकर 15 अगस्त 2021 तक आम जनता का लाल किले में प्रवेश वर्जित है।
🠞 विशेष सुरक्षा इंतजाम
दिल्ली पुलिस के डीपी डीएसपी ने 15 अगस्त की सुरक्षा के बारे में बताते हुए कहा कि- "दुश्मनों के ड्रोन हमले के खतरे की आशंका के चलते सुरक्षा के लिए वायु सेना, एनएसजी और डीआरडीओ के साथ मिलकर प्रशिक्षण किया जा रहा है तथा 15 अगस्त के दिन 360 एंटी ड्रोन कवरेज की व्यवस्था की जाएगी"।
पीएमओ इंडिया ने प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वतंत्रता दिवस भाषण के लिए विचार और सुझाव देने का आग्रह किया है।
🠞 लाल किले पर फूलों की बारिश
इस वर्ष लाल किले के ऊपर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की जाएगी। हेलीकॉप्टर देश के प्रधानमंत्री, देश-विदेश से आने वाले विशिष्ट अतिथियों तथा इस पर्व के साक्षी बनने वाले कोरोना वॉरियर्स, सुरक्षा में लगे जवानों और उपस्थित अन्य लोगों पर फूलों की बारिश करेंगे। इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किले पर 26 जनवरी की ही तरह फ्लाईपास्ट करते हुए हेलीकॉप्टर के द्वारा फूलों की वर्षा की जाएगी।
🠞 सुरक्षा के अंतर्गत विशिष्ट अधिकारियों की विजिट
लाल किले पर पुष्प वर्षा के कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार के खतरे और अनहोनी से निपटने के लिए विशिष्ट अधिकारियों के द्वारा विजिट की गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हेलीकॉप्टर के फ्लाईपास्ट से प्रधानमंत्री जी और अन्य अतिथियों की सुरक्षा को किसी प्रकार का कोई खतरा तो नहीं है। मुख्य रूप से ड्रोन अटैक के खतरे की आशंका के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।
🠞 मीना बाजार में पिक्चर गैलरी
15 अगस्त के अवसर पर इस वर्ष लाल किले पर देश की आजादी से लेकर अब तक के ऐतिहासिक सफर को दिखाया जाएगा। इसके लिए मीना बाजार में एक पिक्चर गैलरी बनाई जाएगी। इसमें सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों को हाईलाइट किया जाएगा। इस पूरे कार्य का प्रबंध रक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाना है। हालांकि 15 अगस्त के बाद यह पिक्चर गैलरी आम जनता के लिए खोली जाएगी या नहीं फिलहाल यह अभी स्पष्ट नहीं किया गया है। लेकिन मीना बाजार में बनाई गई पिक्चर गैलरी को प्रधानमंत्री और उस दिन वहां पर उपस्थित विशेष अतिथि गण और वीआईपी देख पाएंगे।
🠞 फूलों से की जाएगी लाल किले की बेहतरीन सजावट
इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि लाल किले की प्राचीर से जहां से प्रधानमंत्री देश को संबोधित करते हैं, उससे नीचे किले की दीवारों पर फूलों से शानदार सजावट की जाएगी। हो सकता है इसमें देश को संदेश देने वाला कोई सिंबल भी उकेरा जाए।
यह भी कहा जा रहा है कि प्रत्येक वर्ष जिस जगह किले के सामने स्कूली बच्चे बैठा करते थे, वहां इस वर्ष एनसीसी कैडेट या फिर कोरोना वॉरियर्स को बिठाया जाए
🠞 अतिथियों की संख्या इस वर्ष कम होगी
पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी लाल किले की प्राचीर पर प्रधानमंत्री के साथ बैठने वाले लगभग 800 वीआईपी की जगह केवल 120 VIP ही होंगे। जो प्रधानमंत्री के दाईं और बाईं तरफ (right and left side) में 60-60 की संख्या में बैठेंगे।
लाल किले के अंदर केवल इन्हीं वीआईपी की गाड़ी पार्क की जाएगी। बाकी अन्य अधिकारियों की गाड़ी लाल किले के बाहर पार्क की जाएगी।
सुरक्षा की दृष्टि से इस वर्ष जो भी इंतजाम किए गए हैं उसमें विशेष रुप से ड्रोन अटैक की आशंका को खत्म करने की ओर अधिक ध्यान दिया गया है। इसके लिए डीआरडीओ और अन्य एजेंसियों की सहायता से यहां कई सिस्टम लगाए गए हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर नारे, स्लोगन, स्टेटस- हिन्दी | Slogan, Status on Independence Day- English
रहेगी जब तलक दुनिया यह अफसाना बया होगा!
घर घर में तिरंगा फहराएंगे,
गर्व से हम स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे!
कई वीरों ने दिए हैं इसके लिए बलिदान!
सर ऊंचा रखना इसका जब तक शरीर में जान है!
पूरे विश्व में बने भारत महान हमारा
It's a great feeling to be an Indian,
Let's spread the cheer all over!
So that our country,
Breath this day,
Never forget their sacrifice...!!
उपसंहार | Epilogue
हमने अपनी आजादी बहुत जतनों से पाई है। इसके लिए बहुत से वीर जियालो ने अपने प्राणों की आहुति दी है। हमारी आजादी का मोल नहीं है, यह अमूल्य है। आज हम जिस आजाद भारत की हवा में सांस ले रहे हैं, इसके लिए हम उन वीरों के सदा ऋणी रहेंगे। हमें उनके बलिदान का सम्मान करना चाहिए तथा उन्हें याद करते हुए इस दिन को मनाना चाहिए।
सीमा पर हमारे प्रहरी सदैव हमारी सुरक्षा में तैनात रहते हैं। उनके प्रति भी हमें कृतज्ञता और सम्मान का भाव रखना चाहिए। वे सीमा पर है तभी हम अपने देश के भीतर आजादी से जीवन-यापन कर पा रहे हैं।
FAQ: Frequently Ask Questions
Q.1. Which Independence Day in 2021?
प्र.1. 2021 में कौन सा स्वतंत्रता दिवस है?
Ans. 75th Independence Day in 2021.
उत्तर. 2021 में 75 वां स्वतंत्रता दिवस है.
Q.2. Is it 74 or 75 Independence Day?
प्र.2. क्या यह 74 या 75 वां स्वतंत्रता दिवस है?
Ans. In this year 2021 we will celebrate our 75th Independence Day.
उत्तर. इस वर्ष 2021 में हम अपना 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे.
Q.3. When Independence Day in india?
प्र.3. भारत का स्वतंत्रता दिवस कब है?
Ans. On 15th August 2021 Independence Day in India. उत्तर. भारत में 15 अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस है.
Q.4. How many years of independence has India completed?
प्र.4. भारत की आजादी के कितने साल पूरे हो चुके हैं?
Ans. PM Modi lists 5 pillers for celebrating India's 75 years of independence.
उत्तर. पीएम मोदी ने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए 5 स्तंभों की सूची बनाई है.
Q. 5. What is the flag of India?
प्र.5. भारत का झंडा क्या है?
Ans. The National Flag of India ( Tiranga: Hindi) is a horizontal rectangular tricolour of India- saffron, white and green, with the Ashoka Chakra, a 24-spoke wheel, in navy blue at its center.
उत्तर. भारत का राष्ट्रीय ध्वज आयताकार तिरंगा है- केसरिया, सफेद और हरा अशोक चक्र के साथ 24 तीलियों से बना एक चक्र इसके केंद्र में गहरे नीले रंग का है.
मेरे विचार
इस स्वतंत्रता दिवस पर मैं उन वीरांगनाओं को भी नमन करना चाहती हूं जो माता, पत्नी, पुत्री, बहन आदि के रूप में अपने पुत्र, पति, पिता व भाई को सरहद पर भेजती है मेरे लिए बेबी किसी वीरांगना से कम नहीं है अपने शब्दों को मैंने कविता के माध्यम से इस लिंक में बताया है 👇👇👇
आजादी के अमृत महोत्सव और उसके अंतर्गत वर्ष भर चलने वाली गतिविधियों की जानकारी नहीं दी गई है। लेख अपूर्ण है।
जवाब देंहटाएं