Follow Us @pushp_ki_duniya

बुधवार, 18 अगस्त 2021

नीरज चोपड़ा जीवन परिचय, जानें किसने कितने ईनाम की घोषणा की!

 नीरज चोपड़ा जीवन परिचय, नीरज पर पैसों की बारिश, जानें किसने कितने ईनाम की घोषणा की! Neeraj Chopra Biography, Know Who Announced How Many Prizes For Neeraj 

                             


नीरज चोपड़ा ने ही में  57.58 मीटर की दूरी तक  भाला फेंक के टोक्यो के ओलंपिक 2020 में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा दिया है। जो आने वाले समय में अन्य एथलीट खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत का कार्य करेगा। अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद किसी विश्व चैंपियनशिप स्तर पर एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा दूसरे भारतीय बन गए हैं। 
आइए जानते हैं इनके जीवन के बारे में कुछ और अन्य बातें... 

TABLE OF CONTENTS:

  1. संक्षिप्त परिचय | Brief Information
  2. नीरज चोपड़ा का जन्म व पारिवारिक पृष्ठभूमि | Birth And Family
  3. नीरज चोपड़ा की शिक्षा | Education Of Neeraj Chopra
  4. नीरज चोपड़ा के कोच | Neeraj Chopra's Coach
  5. नीरज चोपड़ा की उम्र एवं व्यक्तिगत जानकारी | Age And Personal Details
  6. नीरज चोपड़ा करियर (भाला फेंक एथलीट/ javelin throw athlete)
  7. नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक 2020 | Neeraj Chopra Olympic 2020
  8. नीरज चोपड़ा को मिले पुरस्कार  | Neeraj Chopra Awards 
  9. नीरज चोपड़ा आर्मी ऑफिसर | Neeraj Chopra Army Officer
  10. नीरज चोपड़ा कीर्तिमान 
  11. नीरज चोपड़ा रिकॉर्ड | Neeraj Chopra Records
  12. FAQ



संक्षिप्त परिचय | Brief Information

जन्म:                      24 दिसम्बर 1997
स्थान:                    पानीपत
आयु:                     23 वर्ष
राष्ट्रीयता:              भरतीय
कोच:                   उवे हान 
खिलाड़ी:             भाला फेंक/ जैवेलिन
पुरस्कार:             अर्जुन पुरस्कार एथलेटिक्स
माता:                   सरोज देवी
पिता:                   सतीश कुमार
शिक्षा:                  लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, डीएवी कॉलेज चंडीगढ़
धर्म:                     हिन्दू 
जाति:                  हिन्दू रोर मराठा

नीरज चोपड़ा का जन्म व पारिवारिक पृष्ठभूमि | Birth And Family

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा का जन्म सन् 1997 को हरियाणा के पानीपत में हुआ था। नीरज चोपड़ा के पिता का नाम सतीश कुमार तथा माता का नाम सरोज देवी है। 
नीरज चोपड़ा के पिता पानीपत के एक छोटे से गांव खंडरा में किसान है। इनकी माताजी एक हाउसवाइफ है। नीरज चोपड़ा कुल 5 भाई बहन है, जिनमें नीरज सबसे बड़े हैं। 

नीरज चोपड़ा की शिक्षा | Education Of Neeraj Chopra


 नीरज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हरियाणा से की। उसके बाद नीरज चोपड़ा ने बी. बी. ए. कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री ली। 
नीरज चोपड़ा के एथलीट बनने की कहानी भी पढ़े। 

नीरज चोपड़ा के कोच | Neeraj Chopra's Coach

नीरज चोपड़ा के कोच उवे हान है। जो जर्मनी के पेशेवर जैवलिन एथलीट रह चुके हैं। इनकी  ट्रेनिंग में नीरज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 

नीरज चोपड़ा की उम्र एवं व्यक्तिगत जानकारी | Age And Personal Details

भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की आयु 23 वर्ष है। लव अफेयर के बारे में उत्तर देते हुए वे कहते हैं कि उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। अभी तक उनका पूरा ध्यान ओलंपिक पर था। 

नीरज चोपड़ा करियर (भाला फेंक एथलीट/ javelin throw athlete)

                             

भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने महज 11 वर्ष की आयु से इस खेल का अभ्यास शुरू कर दिया था। नीरज चोपड़ा ने अपनी ट्रेनिंग को और अधिक बेहतर बनाने के लिए 2016 में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो उनके करियर की नींव बन गया। नीरज चोपड़ा ने वर्ष 2014 में ₹700 का एक भला खरीदा था और 2017 में इंटरनेशनल लेवल पर प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए ₹1,00,000 का भाला खरीदा था। नीरज ने वर्ष 2017 में एशियाई चैंपियनशिप में 50.23 मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर उस मैच को जीत लिया था। इसी वर्ष आईएएफ डायमंड लीग इवेंट में भी हिस्सा लिया था। जिसमें उन्होंने 7वां स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद नीरज चोपड़ा ने अपने कोच के साथ और अधिक कठिन ट्रेनिंग शुरू कर दी और नित नए कीर्तिमान स्थापित करते गए। 

नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक 2020 | Neeraj Chopra Olympic 2020

फाइनल मैच 7 अगस्त शाम 4:30 बजे आयोजित किया गया था। इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए नीरज ने छह राउंड में से पहले दो राउंड में 87 पॉइंट 58 की सबसे अधिक दूरी का रिकॉर्ड कर दिया। जिसे की अगले 4 राउंड में कोई अन्य खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया। इस तरह अंत में नीरज ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक भारत के नाम किया। नीरज चोपड़ा की विश्व रैंकिंग जैवलिन थ्रो में चौथे स्थान पर है। इसके अलावा अन्य कई और मेडल भी वे जीत चुके हैं। 

नीरज चोपड़ा को मिले पुरस्कार | Neeraj Chopra Awards 

वर्ष                 मैडल व पुरस्कार
2012             राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप गोल्ड मेडल 
2013             राष्ट्रीय युवा चैंपियनशिप रजत पदक 
2016             एशियाई जूनियर चैंपियनशिप गोल्ड मेडल 
2018             एशियाई खेल चैंपियनशिप स्वर्ण गौरव
 2018            अर्जुन पुरस्कार

नीरज चोपड़ा आर्मी ऑफिसर | Neeraj Chopra Army Officer

नीरज चोपड़ा ने मात्र 19 वर्ष की आयु में 4 राजपूताना राइफल्स को सूबेदार की रैंक पर ज्वाइन किया था। वह स्पोर्ट्स में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के कारण सीधे इतनी ऊंची रैंक पर पोस्ट किए गए थे। जबकि आर्मी में ऐसा नहीं होता कि पहली पोस्टिंग ही सूबेदार की मिले। 

 नीरज चोपड़ा कीर्तिमान 

                         
1. भारत को पहली बार जैवलिन में स्वर्ण पदक हासिल हुआ। 
2. वर्ष 2008 मेंअभिनव बिंद्रा ने निशानेबाजी में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। आज दूसरी बार जैवलिन में भारत के लिए नीरज चोपड़ा स्वर्ण पदक विजेता बने। 
3. 13 सालों के बाद भारत को ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा है। 
4. नीरज चोपड़ा ट्रेक एंड फील्ड इवेंट में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी है। 
5.  121 वर्ष पहले भारत ने एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक जीता था। आज का नीरज द्वारा लाया गया स्वर्ण पदक इतिहास में सदा याद किया जाएगा। 
 6. एशियन गेम्स और ओलंपिक में एक ही वर्ष में दोनों में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले यह  मिल्खा सिंह में वर्ष 1958 में कर दिखाया था। उनका यह रिकॉर्ड आज भी याद किया जाता है। 

नीरज चोपड़ा रिवार्ड | Neeraj Chopra Rewards

                                 

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो के ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीतकर जो इतिहास रचा है, उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी जी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तथा विभिन्न राज्य मंत्रियों ने उन्हें उनकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी। इन बधाइयों के साथ-साथ कई ईनामों की घोषणा भी हुई है-
 1. हरियाणा निवासी नीरज चोपड़ा को हरियाणा सरकार ने ₹6 करोड़ नकद इनाम राशि, सरकारी नौकरी व आधी  कीमत पर जमीन देने का फैसला किया है। 
2. गोल्ड मेडल जीतने के लिए पंजाब सरकार ने 2 करोड़ रुपए नकद राशि देने की घोषणा की है। 
3. साथ ही पंजाब सरकार ने यह भी कहा है कि ओलंपिक पदक विजेताओं के नाम पर पंजाब के विभिन्न विद्यालयों तथा मार्गों के नाम रखे जाएंगे। 
4. गोरखपुर नगर निगम विभाग की ओर से 1 लाख रुपए का इनाम देने की घो
षणा की गई है। 
 5. BCCI ने 1 करोड़ रूपय नकद का ईनाम वितरित करने की घोषणा की है। 
6आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के मालिक ने नीरज को  1 करोड़ रुपए देने का फैसला किया है। 
7. साथ ही इंडिगो कंपनी ने नीरज चोपड़ा को 1 वर्ष के लिए मुक्त भ्रमण की घोषणा की है। 

इस तरह नीरज चोपड़ा आज हर एक युवा का रोल मॉडल(role model) बन चुके हैं। भविष्य में यह उम्मीद की जा सकती है कि भारत और भी ऐसी प्रतिभाओं द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों का साक्षी बनेगा! 

FAQ :-

Q. नीरज चोपड़ा कौन है?
Ans.  भारतीय एथलीट खिलाड़ी भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) 
Q. नीरज चोपड़ा की हाइट कितनी है?
 Ans. 5 फुट 10 इंच
Q. नीरज चोपड़ा की जाति क्या है? 
Ans. हिंदू रोर मराठा 
Q. नीरज चोपड़ा की उम्र कतनी है?
Ans. 23 वर्ष
Q. नीरज चोपड़ा के पास कौन सी बाइक है?
Ans.  Bajaj Pulsar 220F   और 2019 Harley- Davidson 1200 Roadster बाइक है 
Q. नीरज चोपड़ा का लव स्टेटस क्या है?
Ans. फिलहाल सिंगल 

अन्य भी पढ़ें-





यदि यह लेख आप की जानकारी बढ़ाने में सहायक हुआ हो तो कृपया कमेंट करें। इससे मेरा उत्साहवर्धन होता है और नई- नई जानकारियां आप तक पहुंचाने का मोटिवेशन मिलता है।
दोस्तों यदि आपको मेरे विचार पढ़ना अच्छा लगता है तो कृपया पेज के bell icon 🔔 को press करें ताकि मेरे आर्टिकल की सबसे पहले notification आप को मिले। 

अगर आप भी अपना कोई विचार मुझसे सांझा करना करना चाहते है, तो आपका स्वागत है...☺️

Catch me on  👇👇👇
👉 INSTAGRAM
👉 FACEBOOK
👉 YOUTUBE
👉 PINTREST



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें