Follow Us @pushp_ki_duniya

बुधवार, 14 जुलाई 2021

दिलीप कुमार- बायोग्राफी हिन्दी में | Dilip Kumar biography in hindi language

 दिलीप कुमार- बायोग्राफी हिन्दी Dilip Kumar Biography In Hindi Language

                               Dilip-kumar-pic-in-brown-shirt                  

                                                                 By Twitter official account

        दिलीप कुमार को हम सभी जानते हैं, ट्रेजडी किंग कहे जाने वाले अपने जमाने के सुपरस्टार दिलीप कुमार का हाल ही में 7 जुलाई 2021 को निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। सिने जगत में दिए गए अपने योगदान के लिए वह उनका नाम सदैव स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा।

Table of content:- 

जन्म व प्रारंभिक जीवन ||Birth And Early Life

                                       Dilip-kumar-with-his-mother-in-this-picture
      Dilip Kumar with his mother Aaysha Begam | Source credit- Mint

               दिलीप कुमार का रियल लाइफ नाम मोहम्मद यूसुफ खान था। उनका जन्म वर्ष 1922 में पेशावर ब्रिटिश भारत जो कि वर्तमान समय में खैबर पख्तूनख्वा, पाकिस्तान में है। इनका जन्म लाला गुलाम सरवर खान (पिता) और आयशा बेगम (माता) के घर में हुआ था। दिलीप कुमार अपने माता पिता की 12 संतानों में से एक थे। उनके पिता का फल  और सूखे मेवे का व्यापार था।

प्रारंभिक शिक्षा || Primary Education

           दिलीप कुमार जी की प्रारंभिक स्कूली शिक्षा बार्न्स स्कूल, देवलाली में हुई थी क्योंकि वहीं उसके पास दिलीप कुमार के पिता के फल के बाग थे। 
                                  
Dilip-kumar's-childhood-photo

                                       Dilip Kumar childhood photo | source wikibio
     राज कपूर उनके बचपन के दोस्त थे। बाद में राज कपूर ने फिल्म उद्योग को अपनाया और दिलीप कुमार 1940 में पुणे चले गए। जहां उन्होंने सूखे मेवे की आपूर्ति (सप्लाई) की दुकान शुरू की और एक कैंटीन भी खोली। भारत-पकिस्तान बंटवारे के बाद दिलीप कुमार के पिता को व्यवसाय में काफी नुकसान हुआ और घर की आर्थिक हालत भी कुछ अच्छे नहीं थे।


युसूफ खान को दिलीप कुमार नाम कैसे मिला? || How did Yusuf Khan get the name Dilip Kumar?

                             युसूफ खान ने फिल्मों में कभी भी अपने असली नाम के साथ काम नहीं किया। वर्ष 1944 में जब दिलीप कुमार ने ज्वार भाटा फिल्म से अपना डेब्यू किया तब उनका स्टार कास्ट दिलीप कुमार नाम के साथ हुआ था।

                                 Dilip-kumar-&-sayra-bano-holding-dilip-kumar's-autobiography
                                                          Twitter official account
     
   अपनी आत्मकथा द सब्सटेंस एंड शैडो में उन्होंने लिखा है कि इस नाम का सुझाव देविका रानी ने दिया था, जो कि ज्वार भाटा के निर्माताओं में से एक थी।
 1990 में अपने एक इंटरव्यू में दिलीप कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने पिता के डर से यह नाम अपनाया था क्योंकि उनके पिता फिल्मों में अभिनय तो मंजूरी नहीं देना चाहते थे।
 अपनी उम्र के 25 वर्ष तक दिलीप कुमार देश के नंबर वन अभिनेता बन चुके थे।

फिल्मी करियर || Filmi Career

                                   Dilip-kumar's-poster-&-written-tragedy-king            
                                                            Twitter official account

          दिलीप कुमार की पहली फिल्म ज्वार भाटा 1944 में आई थी, परंतु उन्हें पहचान 1949 में बनी फिल्म अंदाज़ से मिली। इसमें दिलीप कुमार ने राज कपूर के साथ काम किया था।
 दीदार 1951 और देवदास 1955 में दिलीप कुमार के संजीदा किरदार और दुखद भूमिका के कारण उन्हें ट्रेजडी किंग का खि़ताब मिला।

                             Dilip-kumar's-photo-collage-in-various-role
                                              Twitter official account

            1960 में बनी मुग़ल-ए-आज़म में शाहजहां की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म पहले ब्लैक एंड वाइट में बनी थी, फिर 2004 में इसके हर फ्रेम को रंगीन करके दोबारा रिलीज किया गया था। यह फिल्म आज भी एक माइलस्टोन (मील का पत्थर) है।
 1961 में बनी गंगा-जमुना में उनके साथ उनके छोटे भाई नसीर खान ने भी अभिनय किया था। 
1970 से 1990 के बीच उन्होंने कम फिल्में की। उनका करियर भी कुछ ढलान पर था परंतु यह उनकी प्रतिभा का ही कमाल था कि विधाता 1982,  दुनियां 1984, कर्मा 1986, इज्जतदार 1990 और सौदागर 1991 में उन्होंने एक बार फिर अपने अभिनय का लोहा मनवाया। 
1998 की किला फिल्म दिलीप कुमार अभिनीत अंतिम फिल्म थी। 

                                 
                                                    Twitter official account

उन्होंने रमेश सिप्पी के साथ शक्ति फिल्म में भी काम किया था जिसमें उनके को-स्टार अमिताभ बच्चन थे।

राजनीतिक करियर || Political Career 

                                     Dilip-kumar-worn-suit-&-smiling-in-this-image
                                                               Twitter official account

जी हां, दिलीप कुमार जी ने राजनीति में भी कदम रखा था।उनका राजनीतिक करियर इस प्रकार था- 
संसद, सदस्य, राज्यसभा में 
कार्यकाल- 3 अप्रैल 2000 से 2 अप्रैल 2006  
चुनाव क्षेत्र- महाराष्ट्र
 परंतु राजनीति उन्हें कुछ विशेष रास नहीं आई।

विवाह || Marriage

                                       Two-photo-collage-of-Dilip-kumar-&-sayra-bano
                                                    Source credit-Yahoo! Life
               दिलीप कुमार ने  शादी कुछ देर से की थी। इंडस्ट्री में उन्हें द मोस्ट एलिजिबल बैचलर का खिताब दिया जाने लगा था। उनके विवाह की खबर से पूरे फिल्म जगत में खुशी की लहर थी। उनका निकाह 11 अक्टूबर 1986 में परंपरागत मुस्लिम रीति के साथ हुआ था।

 पृथ्वीराज कपूर ने बारात की अगुवाई की थी जब सेहरा बांध कर दिलीप कुमार घोड़ी पर चढ़े थे तो एक तरफ राज कपूर और दूसरी तरफ देवानंद चल रहे थे यह एक बहु प्रतिक्षित शादी थी जिसमें बड़ी संख्या में मेहमान आए थे और गजब की दावत हुई थी

सायरा बानो

जैसा कि आप लोगों को पता है कि सायरा बानो जी अभिनेत्री नसीम बानो की बेटी है। नसीम बानो ने एक रईस अहसान मियां से लव मैरिज की थी। नसीम के कहने पर एहसान ने कुछ फिल्मों में काम भी किया था।
          सायरा का जन्म 23 अगस्त 1941 को मसूरी भारत में हुआ था। सायरा जी की नानी शमशाद बेगम दिल्ली की एक मशहूर गायिका थी। शमशाद बेगम ने सोहराब मोदी की फिल्म खून का खून में अभिनय किया था (यहां पर यह बता दें कि पाश्र्व गायिका शमशाद अलग है), आगे चलकर नसीम और एहसान का रिश्ता ज्यादा ना चल सका और दोनों अलग हो गए।
           भारत का पाकिस्तान के बंटवारे के बाद अहसान पाकिस्तान में बस गए पर नसीम ने मुंबई में रहना तय किया। बाद में नसीम अपनी बेटी सायरा बानो और बेटे सुल्तान को लेकर लंदन सेटल हो गईं। सायरा बानो की प्रारंभिक स्कूली शिक्षा लंदन में ही हुई। पर जब भी वह मुंबई छुट्टियों में आती तो अल्लाह से यही प्रार्थना करती कि परवरदिगार मुझे अपनी मम्मी के जैसी अभिनेत्री बना दो और मेरी शादी दिलीप कुमार से हो जाए। वह दिलीप कुमार की इतनी बड़ी फैन थी की वह दुआओं में यही मांगा करती थी कि मैं मिसेज दिलीप कुमार कहलाऊं।

                                        Dilip-kumar-proposing-sayra-bano-giving-a-rose
                              Twitter official account
          लंदन से लौटकर अभिनेत्री तो वे बन गईं। 1960 में उनका फिल्मी करियर शुरू हो गया था। पहली फिल्म जंगली आई जिसमें उनके सह-कलाकार शम्मी कपूर थे। इस फिल्म के लिए वह बेस्ट एक्ट्रेस के लिए भी नॉमिनेट हुई थी।

उम्र का फासला || Age Gap

                                         Dilip-kumar-&-sayra-bano-looking-older
                               Twitter official account
              सायरा बानो जब केवल 12 वर्ष की थी तभी से वह दिलीप कुमार को चाहने लगी थी। जब दोनों रिश्ते में आए तो सायरा  22 वर्ष की थी और दिलीप कुमार 44 वर्ष के। इससे पहले दिलीप कुमार के 2 रिश्ते टूट चुके थे और उम्र का फासला देखते हुए भी वे इस रिश्ते के लिए हा नहीं कर पा रहे थे।

टाॅप कपल ॥ Top couple

                                          
Dilip-kumar-&-sayra-bano's-marriage-pic
                                       Source creadit ajabjaankaari

         सायरा-दिलीप की जोड़ी इंडस्ट्री में टॉप कपल्स में आती थी। सारा के मन में दिलीप साहब के लिए जो जगह थी, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे रोज दिलीप साहब की नजर उतारा करती थीं। दोनों फिल्म इवेंट में साथ दिखाई देते थे, दोनों की रोमांटिक तस्वीरें और इंटरव्यू मैगजीन अखबारों की सुर्खियां बटोरते थे।

आसमां रहमान से निकाह Marriage With Aasma Rehman

       दिलीप सायरा की शादी के लगभग 53 साल  बाद एक समय ऐसा भी आया, जब इनके रिश्ते को नजर लग गई। मीडिया में इस तरह की खबरें आने लगी कि सायरा मां नहीं बन सकतीं।
                       
Dilip-kumar-sitting-with-his-second-wife-aasma-rehman
                                      Aasmaa Rehman with Dilip Kumar | source credit ajabjaankaari

        दिलीप कुमार ने अपनी ऑटोबायोग्राफी द सब्सटेंस एंड द शैडो में बताया है-  "1972 में सायरा बानो जब पहली बार प्रेग्नेंट हुई उन्हें ब्लड प्रेशर की शिकायत हुई उस समय वह 8 महीने की गर्भवती थी सर्जरी से भ्रूण को खतरा था इसलिए सर्जरी करना संभव नहीं था जिस कारण दम घुटने से बच्चे की मृत्यु हो गई बाद में पता चला की वह पुत्र था इस घटना के बाद सारा कभी प्रेग्नेंट नहीं हो सकीं। "
कहा जाता है कि संतान की चाहत में दिलीप कुमार ने 1980 में आसमां रहमान से दूसरा निकाह कर लिया था। आसमां तलाकशुदा थी और 3 बच्चों की मां भी थी। मीडिया में यह खबर फैलने लगी, हालांकि दिलीप कुमार इससे इंकार करते रहे। वे इस निकाह को सीक्रेट रखना चाहते थे। पर धीरे-धीरे उन्हें ऐसा लगने लगा कि आसमां ने अपने पूर्व पति के साथ षड्यंत्र के तहत उन से निकाह किया है और मीडिया में उनके बारे में जानकारी दे रही है। 
तब दिलीप कुमार को अपनी गलती का एहसास हुआ और 1983 में आसमां को तलाक देकर वह सायरा के पास वापस आ गए। 

दिलीप कुमार- आयु, पत्नी, परिवार, मृत्यु || Dilip Kumar- Age, Wife, Family, Death

                             Dilip-kumar's-family-career-birth-death-acheivment-chart
                                  नोट- 'निशान-ए-इम्तियाज़' पाकिस्तान सरकार द्वारा दिया गया था

मेरी श्रद्धांजलि || My Tribute

                                          Dilip-sayra-with-lata-mangeshkar
                                                            Twitter official account

         दिलीप साहब के बारे में  कुछ भी लिखना सूरज को दिया दिखाने जैसा है। वह फिल्म जगत में आने वाले हर अदाकार के आदर्श है। स्टार तो बहुत हुए हैं पर उनकी ऊंचाइयों को छू पाना हर एक का सपना रहता है। 
खुद शाहरुख खान उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।

                                          Dilip-kumar-with-co-stars-photo-collage
                                                                 Twitter official account

 कभी किसी भी को-स्टार से उनके मतभेद नहीं रहे। वे एक ऐसे अदाकार है- ''जो सदा फिल्म जगत के आकाश में अपनी प्रतिभा की चमक से सूरज की तरह चमकते रहेंगे!''
 

मेरे चंद अल्फाज़ ॥ My Few Words


Dilip-kumar's-different-movies-collage-poster-
Twitter official account 

'विधाता' ने 'गोपी' को ऐसी 'मशाल' दी जिसनें 'नया दौर' आने पर भी अपने 'अंदाज' से 'संघर्ष' का 'पैगाम' दिया। 

उसके अभिनय का 'किला', 'दुनियां' में 'कोहिनूर' की तरह चमकेगा।

 'जुगनू' का 'तराना' सुनकर 'देवदास' भी 'दिल दिया दर्द लिया' की 'दास्तान' सुनाएगा।

 'मुग़ल-ए-आज़म' का शहज़ादा 'लीडर' बन 'मजदूर', 'क्रांति' कर के 'कानून अपना-अपना' बनाया पर अपने 'कर्मा'  से 

कभी अपनी 'आन' का 'सौदागर' नहीं बना।

दिलीप साहब ने अपनी 'कोशिश' से 'राम और श्याम' बनकर 'गंगा जमुना' तहज़ीब की मिसाल दी वे 'इंसानियत' की 

'प्रतिमा' के रूप में सदा याद किए जाएंगे !!! 

    
                       RIP Bollywood Stars Who Recently Left Us- Video




   

अगर आप भी अपना कोई विचार मुझसे सांझा करना करना चाहते है, तो आपका स्वागत है.... 🙂

catch me on👇🏻👇🏻👇🏻

👉 INSTAGRAM
👉 FACEBOOK
👉 YOUTUBE
👉 PINTREST

 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें