Follow Us @pushp_ki_duniya

बुधवार, 16 फ़रवरी 2022

Rishta Do Dilon Ka: Kahani Leela Ki

 रिश्ता दो दिलों का- कविता, कहानी | Rishta Do Dilon Ka- Kavita, Kahani (Story) 

      कभी-कभी कुछ रिश्ते पास होकर भी अपने नहीं हो पाते। अपनेपन के नाम का नाम की खुशबू लिए न जाने क्यों ये बेमानी से लगते हैं। जैसे कभी कोई सरोकार ही ना रहा हो! 

आज की कहानी में कुछ ऐसा ही मर्म का स्पर्श है। आइए बात करते हैं लीला की....



Table Of Contents:-

      


 कहानी | Story

         लीला का विवाह ऐसे जीवन साथी से हुआ जिसके बारे में लीला के विचार थे कि वे दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छे से जानते और समझते हैं। विवाह के शुरुआती कुछ वर्ष तो कैसे बीत गये पता ही नहीं चला। 

      पर धीरे-धीरे विचारों ने एक खाई का रूप लेना शुरू कर दिया। इसका स्वरूप कुछ यूं बड़ा होता गया कि अंततः इसे पाटना असंभव सा प्रतीत होता था। कभी दोनों के अहम टकराए तो कभी अस्तित्व।

    लीला और राजन जिन्हें रिश्तेदार मेड फॉर ईच अदर कहते थे। आज अपरिचित से लगते हैं। राजन को अब इस रिश्ते मे बंधन की घुटन सी महसूस होने लगी। लीला ने अपनी बात रखने की बहुत कोशिश की पर राजन को सदैव उसमें पिछड़ापन और बचपना ही नजर आता।


 लीला की कलम से...

Quote 1. देह को मेरी छुआ तुमने

 रूह तक ना पहुंच पाए

             पढ़ कर मुझको छोड़ा तुमने

 अर्थ-भेद ना पार पाए






    लीला जब भी अकेले होती पुरानी यादों को सोचकर ही खुश जाती। पुराने दिनों को याद करती।  उसने सुना था कि हर कहानी का एक सुखद अंत होता है... 

इसी पर मन में विचार आया... 

Quote 2. जिंदगी किताब को

 पलट पलट हम हारे हैं...

               ढूंढ रहे हैं आखरी पन्ना
 जिस पर सब दिल हारे है

                                 
                           
   बरहाल परिस्थितियां तो आज भी कमोवेश वही है। रेल की दो पटरियों की भांति दोनों गृहस्थी की गाड़ी चला रहे हैं और इंतजार है... अपने गंतव्य तक पहुंचने का।
   आपको क्या लगता है वो दोनों पहुंच पाएंगे....? लीला और राजन के दिल फिर मिल पाएंगे....? 

📝 मेरे विचार | My Thoughts

    आस, भरोसा, विश्वास, उम्मीद चाहे जिस नाम से पुकारिए पर इसमें एक अजब सी शक्ति है। जो हमें जीवन को जीने की शक्ति देती है। 
    जब एक छोटी सी उम्मीद की किरण से मंजिल के किले को फतेह किया जा सकता है। तो उम्मीद का दामन क्यों कर छोड़ा जाए। 
  एक सकारात्मकता की ज्योत जलाए जीवन के सफर में आगे बढ़ा जा सकता है। 
  लीला के प्रति भविष्य की शुभकामनाओं सहित..... हां! राजन और लीला भविष्य में फिर से एक हो सकते हैं....  है ना! 


अन्य भी पढ़ें-






यदि मेरा ये कहानी और कविता आपको रुचिकर लगी तो कृपया कमेंट करें। इससे मेरा उत्साहवर्धन होता है और नई- नई रचनाएँ आप तक पहुंचाने का मोटिवेशन मिलता है।

दोस्तों यदि आपको मेरे विचार पढ़ना अच्छा लगता है तो कृपया पेज के bell icon 🔔 को press करें ताकि मेरे आर्टिकल की सबसे पहले notification आप को मिले। 

अगर आप भी अपना कोई विचार मुझसे सांझा करना करना चाहते है, तो आपका स्वागत है...☺️

Catch me on  👇👇👇

👉 INSTAGRAM
👉 FACEBOOK
👉 YOUTUBE
👉 PINTREST

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें